बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान
बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। बूथ का अध्यक्ष अपने बूथ का मोदी होगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय जोरई में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने यह बातें कहीं। कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगें। कोशिश होगी की पूरा संगठन इसमें साथ रहेगा।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। बूथ का अध्यक्ष अपने बूथ का मोदी होगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय जोरई में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने यह बातें कहीं। कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगें। कोशिश होगी की पूरा संगठन इसमें साथ रहेगा।
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के जो दायित्व हैं उसे पूरा करना प्राथमिकता होगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। सरकार की सभी योजनाएं अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता पूर्ण व सही ढंग से हो। संगठन इसे लेकर हमेशा प्रयासरत रहेगा। जो भी अधिकारी - कर्मचारी शासन की योजनाओं को क्रियान्वित नहीं करेगा वह जिले में नहीं रहने पाएगा। ग्राम पंचायत से लेकर किसी भी दफ्तर में धांधली नहीं होने दूंगा। इस मौके पर कई कार्यकर्ता थे।