कार्यकर्ताओं ने उठाई नीलम के वापसी की आवाज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय ज्ञानपुर में हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा की वापसी की आवाज उठाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमापति मिश्र ने कहा कि
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय ज्ञानपुर में हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा की वापसी की आवाज उठाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमापति मिश्र ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिल रही थी। चुनाव के दौरान पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका वाड्रा के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इससे तमाम कार्यकर्ता मर्माहत हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में जगदीश पासी, कमर मलिक, मुशीर इकबाल, सुरेश उपाध्याय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, सिद्धार्थ मिश्र सहित अन्य थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप