Move to Jagran APP

महिला समूहों की रंग लाई मेहनत, वसूले 18 लाख बकाया बिल

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति रोजगार से जोड़कर उ

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 08:27 PM (IST)
महिला समूहों की रंग लाई मेहनत, वसूले 18 लाख बकाया बिल
महिला समूहों की रंग लाई मेहनत, वसूले 18 लाख बकाया बिल

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सु²ढ़ करने के लिए संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का काम चल रहा है। महिलाएं इसमें अपनी योग्यता भी साबित करती दिख रही हैं। इसी तरह बकाए बिजली बिल की वसूली को लेकर मिली जिम्मेदारी से जुड़ी समूह की महिलाएं की मेहनत रंग लाती दिख रही है। महिलाओं ने 18 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर बिजली विभाग के खाते में डाल दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, शासन ने महिलाओं को रोजगार मिल सके, आजीविका मिशन से गठित महिला समूहों को बिजली बिल के वसूली की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया है। इसके तहत अभी तक 79 समूहों को इस कार्य से जोड़ा जा चुका है। अब देख जाय तो इसमें से अभी तक सक्रिय महज 18 समूहों ने 18,01709 रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली सुनिश्चित की है। आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि और समूहों को भी इससे जोड़ने व जोड़े गए अन्य समूहों की महिलाओं को सक्रिय करने का प्रयास चल रहा है। बताया कि 18 समूहों की ओर से की गई वसूली पर उनके मेहनताने के रूप में 28055 रुपये मानदेय निर्गत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.