कुकर फटने से महिला घायल
कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में खाना बनाते समय कुकर फट जाने से वंदना देवी घायल हो गई। वह दोपहर सिलेंडर चूल्हे पर खाना बना रही थी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 08:21 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में खाना बनाते समय कुकर फट जाने से वंदना देवी घायल हो गई। वह दोपहर सिलेंडर चूल्हे पर खाना बना रही थी। कुकर में दाल पकने के लिए रखी थी। परिजनों का कहना है कि अचानक कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वह झुलस व घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें