Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी, जिन्हें अखिलेश ने दिया टिकट; यूपी की इस सीट पर ठोंक सकते हैं ताल

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM (IST)

    ललितेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के वंशज हैं। वे कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में आए हैं। वे एक समय प्रियंका गांधी के बेहद करीबी थे ...और पढ़ें

    Hero Image
    कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी, जिन्हें अखिलेश ने दिया टिकट

     राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की समस्त 42 लोकसभा (लोस) सीटों के साथ तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश की एक सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट तृणमूल के लिए छोड़ी है। तृणमूल के टिकट से वहां ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ललितेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के वंशज हैं। वे कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में आए हैं। वे एक समय प्रियंका गांधी के बेहद करीबी थे। अखिलेश यादव के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। ललितेश गत 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई तृणमूल की रैली में भी शामिल हुए थे।

    कांग्रेस का हाथ छोड़, दीदी के साथ आए थे ललितेश

    ललितेश ने पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। वे उस चुनाव में हार गए थे। उसके बाद कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी और 2021 के अक्टूबर में तृणमूल में शामिल हो गए थे। अब भदोही सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने इन्हें टिकट देने का मन बना लिया है। गौर करने वाली बात है काफी समय से इनकी सक्रियता मिर्जापुर में कम हो गई थी, जिसके बाद से इनका कार्य क्षेत्र बदलने का अनुमान लगाया जा रहा था।

    2009 में अस्तित्व में आई थी भदोही लोकसभा सीट

    मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोस सीटों में से 17 कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। भदोही लोस सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। वहां से पहली बार बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव जीता था। 2014 व 2019 के लोस चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज की थी।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा की लिस्ट में 'दीदी' के एक सिपाही का नाम, भदोही से TMC के इस नेता को टिकट देने की अटकलें