Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha Election 2024: सपा की लिस्ट में 'दीदी' के एक सिपाही का नाम, भदोही से TMC के इस नेता को टिकट देने की अटकलें

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:57 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। ये है भदोही लोकसभा सीट। इस सीट पर टीएमसी की ओर से जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चा है वो हो ललितेश पति त्रिपाठी। कभी कांग्रेस का अहम चेहरा रहे ललितेश अब ममता बनर्जी की पार्टी का हिस्सा हैं।

    Hero Image
    अखिलेश यादव और ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के लिए आए एक साथ

    डिजिटल डेस्क, भदोही। लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान में अब बस कुछ घंटे का समय बचा है। इससे पहले राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के मंथन को आखिरी रुप दे रहे हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। ये है भदोही लोकसभा सीट। इस सीट पर टीएमसी की ओर से जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारने की चर्चा है वो हो ललितेश पति त्रिपाठी का।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ललितेश वो नाम है जो यूपी की सियासत का अहम चेहरा हैं और खास करके मिर्जापुर और भदोही क्षेत्र के लिए। ललितेश पति त्रिपाठी यूपी की सियासत के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। ललितेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीत पंडित कमलापति त्रिपाठी के पोते व परपोते हैं।

    ललितेश पति त्रिपाठी फिलहाल पश्चिम बंगाल में सत्ता में काबिज ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सदस्य है। इससे पहले वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। इसी दौरान वह मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं।

    भदोही-लोकसभा क्षेत्र का चुनावी परिचय

    यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 6 प्रत्याशियों का एलान; एक सीट TMC के नाम