Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 6 प्रत्याशियों का एलान; एक सीट TMC के नाम

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 06:15 PM (IST)

    लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। समाजवादी पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह नगीना से मनोज कुमार मेरठ से भानु प्रताप सिंह अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दारोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया है।

    Hero Image
    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी लिस्ट

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

    समाजवादी पार्टी ने बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी और लालगंज से दारोगा सरोज को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 फरवरी को जारी की थी दूसरी लिस्ट

    समाजवादी पार्टी ने 19 फरवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी। अखिलेश यादव ने सोमवार को 11 और प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए चुनाव की तरफ अपना अगला कदम बढ़ा दिया था। इन 11 प्रत्याशियों में कई अहम चेहरे थे। मिश्रिख लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल को टिकट दिया था। बहराइच से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह और गोंडा से श्रेया वर्मा पर पार्टी ने दांव लगाया था।