साफ रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम में बदलाव दिखने लगा
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। मौसम में बदलाव दिखने लगा है। आने वाले सप्ताह में मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट आएगी इससे ठंड में इजाफा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम विभाग की एडवाइजरी के पूर्वानुमान के अनुसार लगातार चल रहे पछुआ हवा के कारण दिन और रात का तापमान गिर रहा है।
बताया कि आगामी सप्ताह हवा की गति लगभग पांच से सात किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चलेगी। बादल नहीं है बल्कि धुंधले मौसम की संभावना के साथ आकाश ²श्यता उस समय कम रहेगी। दिन और रात की आर्द्रता 50 से 60 फीसद जो कि सामान्य होगी। दिन का तापमान 30 से 33 जबकि रात का तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि साफ मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को धान फसल की कटाई जारी रखनी चाहिए।