विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर माह के दूसरे पखवारे में मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड तो गरमाया गर्म कपड़ों का बाजार

By Ravindra Nath Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:43 PM (IST)

चक्रवात अकवान के प्रभाव से भदोही में मौसम ने करवट ली है, जिससे हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है, जिससे बाजार गरमा गया है।

भदोही में ठंड बढ़ी गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया।

भदोही में ठंड बढ़ी गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया।

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के प्रभाव से भदोही में मौसम बदला।

  2. हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंड में वृद्धि दर्ज की गई।

  3. गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी।

जागरण संवाददाता, भदोही। चक्रवात अकवान के प्रभाव से मौसम बदल गया है। हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ठंड में वृद्धि हो गई। इसी के साथ गर्म कपड़ों की आवश्यकता भी बढ़ गई है। ठंड का अहसास होते ही लोगों को गर्म कपड़ों की याद सताने लगी है।

उधर मौसम के मिजाज को देखते हुए गर्म कपडों की खरीदारी में तेजी आ गई है। शहर के प्रतिष्ठानों से लेकर फुटपाथ पर सजी गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही। रजाई, गद्दा, ब्लैंकेट के साथ साथ लोग स्वेटर, जैकेट मफलर सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं।

दीपावली के बाद ही मौसम में परिवर्तन आने लगा था। सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा। बच्चों के लिए स्वेटर आदि अन्य गर्म कपडों की खरीदारी लोगों ने पहले ही शुरू कर दी। दुकानदारों का कहना है कि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ जाएगी।

कालीन नगरी में रेडिमेड रजाई, गद्दा, कंबल बेचने वालों की संख्या सीमित है लेकिन स्वेटर, शाल, जैकेट आदि बेचने वाले 70 से 80 दुकानदार हैं। पिछले सीजन के बाद से ही सभी दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। चौरी रोड स्थित दुकानदार दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि उन्होंने पानीपत, जयपुर, लुधियाना से माल मंगाया है। दुकानदारी शुरू हो गई है।

लगन के मद्देनजर अधिकतर लोग खरीदारी कर रहे हैं। बताया कि पिछले सीजन के बाद ही कामकाज ठप था। अब ग्राहकों की आमद होने लगी है। उम्मीद है कि बाजार पटरी पर आ जाएगा। उधर बाहरी कारोबारी भी जगह जगह फुटपाथों पर अस्थाई दुकान लगाकर कंबल ब्लैंकेट आदि की बिक्री कर रहे हैं। रजपुरा-नेशनल कालेज हाईवे पर पर दुकान लगाने वाले मुरादाबाद निवासी मो. अवैश अंसारी कि उनके पास 950 से लेकर 3250 रुपये तक के कंबल उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।