बारिश से नम हुआ मौसम, गर्मी से राहत
तल्ख चल रहे मौसम के मिजाज में मंगलवार को अचानक आए बदलाव संग हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। इससे जहां गर्मी व धूप से झुलस रही धान फसल में हरियाली लौट आई। हालांकि लोग तेज बारिश का इंतजार करते रह गए।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : तल्ख चल रहे मौसम के मिजाज में मंगलवार को अचानक आए बदलाव संग हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। इससे गर्मी व धूप से झुलस रही धान फसल में हरियाली लौट आई। हालांकि लोग तेज बारिश का इंतजार करते रह गए।
पिछले कई दिनों से तेज धूप हो रही थी तो उमस व गर्मी का हाल यह था कि लोगों के लिए घरों के बाहर व अंदर कहीं भी बैठ पाना मुहाल हो रहा था। लोग उमस से पसीने से तरबतर हो जा रहे थे। इसी तरह मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक तो स्थिति यह रही कि धूप उमस ने प्रत्येक व्यक्ति को बेहाल किए रखा। दोपहर में ही अचानक बदले मौसम के साथ बादल घिर आए व झमाझम बारिश ने लोगों को उमस व गर्मी से राहत प्रदान कर दी। उधर बारिश के धान फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई। किसानों का मानना है कि बारिश से धूप से मुरझा रही फसल को राहत मिली है।