बारिश के बाद कोहरे ने डराया
???? ??????? ?? ???? ???? ?? ????? ??? ??-???? ???????? ????? ?? ??? ??? ??? ???????? ?? ????? ??? ?? ?????? ?? ??? ???? ????? ????? ??? ?? ?????? ?? ???? ??? ????? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ??? ??? ??? ???? ??????
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : करीब सामान्य हो चुके मौसम के मिजाज में रह-रहकर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अचानक घिर आए बादलों के साथ जहां हल्की बारिश हुई तो रविवार को सुबह छाए कोहरे के धुंध ने लोगों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फरवरी में घना कोहरा देख लोग मौसम को लेकर सोचने को विवश हो उठे। उधर कोहरे के चलते जहां सुबह ठंड बढ़ी रही तो राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रोक दी। स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे तक लोग हेडलाइट जलाकर सफर तय करते रहे।
जनवरी में भले ही ठंड व गलन कायम रही लेकिन फरवरी शुरू होने के साथ ही मौसम पूरी तरह सामान्य हो उठा है। अच्छी धूप होने से लोग ठंड से राहत महसूस करने लगे थे। कोहरे का असर तो कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रहा था। लोग जल्द ही ठंड से निजात मिल जाने की बात करने लगे थे। ऐसे में एक बार फिर शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल उठा। शुक्रवार को जहां बारिश हुई तो रविवार को अचानक कोहरे का घना धुंध देखकर लोग चौंक उठे। मौसम परिवर्तन को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि जल्द ही मौसम सामान्य हो जाएगा।