ग्रामीणों ने पौधारोपण में दिखाया उत्साह
वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण का अभियान जारी है। शनिवार को ज्ञानपुर से सटे पूरे रजा गांव में जहां ग्रामीणों ने पौधारोपण करने में उत्साह दिखाया तो स्वामी विवेकानन्द हर्ट्स हैकर सोशल यूनिट की ओर से भिदिउरा में पौधे लगाकर संरक्षण पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण का अभियान जारी है। शनिवार को ज्ञानपुर से सटे पूरे रजा गांव में जहां ग्रामीणों ने पौधारोपण करने में उत्साह दिखाया तो स्वामी विवेकानन्द हर्ट्स हैकर सोशल यूनिट की ओर से भिदिउरा में पौधे लगाकर संरक्षण पर जोर दिया।
पूरे रजा गांव में शनिवार को प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण सुबह से ही उत्साहित थे। ग्राम प्रधान अक्षय उपाध्याय व सेक्रेटरी नीतू शुक्ला के निर्देशन में ग्रामीणों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद, गूलर, नीम सहित अन्य उपयोगी प्रजाति के 835 पौधों का रोपण किया। संदेश दिया गया कि पौधारोपण से ही हरियाली व खुशहाली लाई जा सकती है। इसी तरह संस्था सदस्यों ने स्वामी विवेकानन्द के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में 51 पौधों का रोपण किया। साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधारोपण में भाजपा नेता रत्नाकर पाठक, उत्कर्ष, महेंद्र मौर्य, कृष्ण मुरारी, शिवनारायण पाठक, कृष्णानन्द सिंह आदि थे।