Move to Jagran APP

नगर प्रशासन की उपेक्षा से दो वार्डों के लोग हलकान

नगर विकास के नाम पर सरकार भले ही धनवर्षा कर रही है लेकिन वास्तविकता यह है कि निकायों का विकास मंथर गति से चल रहा है। नजीर के तौर पर नईबाजार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 अशोक नगर के मुख्य मार्ग को देखा जा सकता है। वर्षो से उपेक्षा का शिकार उक्त मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से स्थानीय लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन नगर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी प्रबंध का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों सड़क पर जलजमाव हो जाता है जिससे कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:44 PM (IST)
नगर प्रशासन की उपेक्षा से दो वार्डों के लोग हलकान

जागरण संवाददाता, भदोही : नगर विकास के नाम पर सरकार भले ही धनवर्षा कर रही है लेकिन वास्तविकता यह है कि निकायों का विकास मंथर गति से चल रहा है। नजीर के तौर पर नईबाजार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 अशोक नगर के मुख्य मार्ग को देखा जा सकता है। वर्षो से उपेक्षा का शिकार उक्त मार्ग के निर्माण के लिए काफी दिनों से स्थानीय लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन नगर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी प्रबंध का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है जिससे कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। रविवार को उपेक्षित मार्ग पर जुटे दर्जनों नागरिकों ने पंचायत के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते तत्काल जलनिकासी प्रबंध तथा मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। उक्त वार्ड से सटे वार्ड संख्या पांच के सभासद परमानंद मौर्य ने कहा कि उपेक्षित मार्ग से दो वार्डो के लोग ¨चतित हैं। उक्त सड़क का निर्माण होने के बाद दोनों वार्ड के लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया तो मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से गुहार लगाई जाएगी। वार्ड संख्या 11 के सभासद वाजिद अली ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया था लेकिन समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। कहा कि घनी आबादी वाला वार्ड है तथा उक्त मार्ग कई मोहल्लों को जोड़ता है। बारिश के दिनों में भारी जलजमाव होने से आवागमन ठप हो जाता है। संजय शर्मा का कहना है कि नगर के प्रमुख वार्ड चांदनी चौक से जोड़ने वाली महज 300 मीटर की उक्त सड़क का निर्माण होने से हजारों लोगों को लाभ होगा। इसी तरह अलाउद्दीन ने भी सड़क निर्माण व जलनिकासी प्रबंध को बेहद जरूरी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.