टोल प्लाजा पर कैश लेने के लिए बनाए दो बूथ
फास्टटैग को लेकर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को खूब नोकझोक वाहन चालकों से टोल प्लाजा कर्मचारियों की हुई। चार लेन फास्टटैग के अलावा दो बूथ कैश के लिए बनाए गए थे। एनएचएआइ अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : फास्ट टैग को लेकर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को खूब नोकझोंक वाहन चालकों से टोल प्लाजा कर्मचारियों की हुई। चार लेन फास्ट टैग के अलावा दो बूथ कैश के लिए बनाए गए थे। एनएचएआइ अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजा पर लग रहे जाम और अन्य समस्याओं को लेकर फास्ट टैग सिस्टम लागू किया है। 15 दिसंबर अंतिम तिथि जारी हुई थी। फास्टटैग वाहनों को टोल पर रुकने की कोई जरूरत नहीं है। वह जैसे ही टोल पर प्रवेश करेंगे कि उनके मालिक के खाते से टोल टैक्स स्वयं कट जाएगा। फास्ट टैग न कराने वाले वाहनों से दो गुना राशि वसूला जाएगा। इसके लिए लग से दो कैश बूथ बनाए गए हैं। कैश बूथ को भी आने वाले दिनों में बंद कर दिया जाएगा। कैश बूथ कुछ दिनों के लिए वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए संचालित किया गया है।