आज दोपहर तक आएगा उपचुनाव का परिणाम
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 रामसहायपुर का चुनाव परिणाम सोमवार को दोपहर तक घोषित कर दिया जाएगा। उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारियों की देख रेख में रविवार की देर शाम तक तहसील सभागार में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह आठ बजे से मतदान होगा। एक टेबल पर तीन कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे जबकि दो कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। रिटर्निंग आफिसर नंदलाल ने बताया कि सुरक्षा के प्रयाप्त इंतजाम के साथ साथ मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
जासं, भदोही : नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 रामसहायपुर का चुनाव परिणाम सोमवार को दोपहर तक घोषित कर दिया जाएगा। उपचुनाव के निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में रविवार की देर शाम तहसील सभागार में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह आठ बजे से मतदान होगा। एक टेबल पर तीन कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे जबकि दो कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। रिटर्निंग अफसर नंदलाल ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वार्ड में शनिवार को मतदान हुआ था। 2914 मतदाताओं में 1585 ने अपने मतों का उपयोग किया है। बताते चलें कि आठ दावेदारों के बीच मुकाबला है। किसके सिर सभासदी का ताज रखा जाएगा, यह सोमवार को दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय के अनुसार मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है।