बीमारी से आजिज युवक ने दी जान
कोतवाली क्षेत्र के अभयनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव (32) नामक युवक ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेतों में काम कर रहे थे। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार काफी दिनों से बीमार रहने के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।
जागरण संवाददाता, भदोही : कोतवाली क्षेत्र के अभयनपुर निवासी ओमप्रकाश यादव (32) ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव निवासी स्व. जवाहर यादव के तीन पुत्रों में ओमप्रकाश सबसे छोटा था। सब भाई अलग रहते हैं। पत्नी अंजलि के अनुसार वह खेतों पर काम करने चली गई थी। घर में ओमप्रकाश के अलावा कोई नहीं था। दोपहर दो बजे खेतों पर काम कर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे शक हुआ। उसने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा गया तो उसे फांसी पर लटकता देख सन्न रह गए। परिजनों की मानें तो ओम प्रकाश वाहन चालक था। तीन माह पूर्व दुर्घटना में घायल होने के बाद उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। दवा इलाज के दौरान परिवार की आर्थिक हालत भी बिगड़ गई थी। ओमप्रकाश अपने पीछे दो बेटे को छोड़ गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप