भाजपा सरकार में अपराधी जेल में हैं या चले गए ऊपर
जासं चौरी (भदोही) भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों के दिन लद गए हैं। समाज से अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 05:50 PM (IST)
जासं, चौरी (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपराधियों के दिन लद गए हैं। समाज से अपराधियों का खौफ गायब हो गया। रविवार को क्षेत्र के बहुतरा खुर्द में सहकारिता राज्य मंत्री सुनीता बलवंत ने कहा कि मौजूदा समय में अपराधी या तो जेल में हैं या दुनिया से चले गए हैं। एक नुक्कड़ सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि प्रदेश में बुआ और बबुआ की सरकार नहीं चाहिए। प्रदेश की जनता दुख-दर्द सुनकर समाधान करने वाली सरकार चाहिए। जनता की यही मांग है। इस दौरान लक्ष्मी शंकर बिद, अमित पांडेय, आशीष पाठक व सूरज आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें