विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार घंटे तक जाम से तड़पता रहा भदोही शहर, अंजान बने जिम्मेदार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 04:57 PM (IST)

भदोही भदोही नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शनिवार को दोपहर 12 से शाम चार ...और पढ़ें

चार घंटे तक जाम से तड़पता रहा भदोही शहर, अंजान बने जिम्मेदार
चार घंटे तक जाम से तड़पता रहा भदोही शहर, अंजान बने जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, भदोही : भदोही नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। शनिवार को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक सिविल लाइन से लेकर स्टेशन तक लोग जाम से जूझते रहे। वाहनों की भरमार के बीच रेलवे फाटक खुलने के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिली। प्रतिदिन हो रही समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पुलिस केवल दफ्तर में बैठकर अपनी जिम्मेदारी की खानापूर्ति कर रही है।

पकरी तिराहे से रेलवे स्टेशन तक 200 मीटर की परिधि में एक तरफ की पटरी का निर्माण कार्य चल रहा है जबकि दूसरी ओर की पटरी पर अस्थाई दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। यही कारण है कि रेलवे फाटक खुलने के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिलती। शनिवार को ट्रेन का आगमन संकेत मिलने पर 12.30 बजे गेट बंद हुआ तो एक के बाद एक चार ट्रेनों को पास कराया गया। एक घंटे तक गेट बंद रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। डेढ़ बजे सारनाथ एक्सप्रेस पास होने के बाद गेट खुल गया था लेकिन वाहनों के दबाव के कारण जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। इसी बीच ढाई बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेट बंद कर दिया गया। यह सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा।

-------------------

जमकर हो रही यातायात नियमों के प्रति लापरवाही

यातायात माह के तहत संबंधित विभाग की ओर से भले ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन वाहन सवारों पर कोई प्रभाव नहीं है। गलत लेन से चलने, जहां जगह मिली वहीं वाहन लगा देने से समस्या को बल मिल रहा है। जबकि तिराहे व फाटक पर जवानों की ड्यूटी होने पर लोग गलत लेन से चलने में परहेज करेंगे। ऐसे में गेट खुलते ही जाम स्वत: समाप्त हो जाएगा।