भाजपा सरकार कर रही कोरी घोषणाएं
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत रविवार को ¨बदनगर में आयोजित सपा जनों की चौपाल में ग्रामीणों को सपा सरकार के कार्यों व उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत रविवार को ¨बदनगर में आयोजित सपा जनों की चौपाल में ग्रामीणों को सपा सरकार के कार्यों व उपलब्धियों से अवगत कराया गया। पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि सपा सरकार छात्र-छात्राओं को लैपटाप व टेबलेट देने के साथ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना शुरू की थी। जबकि मौजूदा सरकार महज कोरी घोषणाएं कर रही है।
कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अघोषित रूप से आपातकाल लगा दिया है। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, रीता वर्मा, डा.आरके पटेल, पूर्व सांसद रामरती बिन्द. रामकिशोर बिन्द ने सपा सरकार के कार्यकाल के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सपा में ही आम जन का भला सुनिश्चित है। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, घनश्याम गुप्त, अजीत ¨सह, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, विजय ¨सह डब्लू आदि ने कहा कि सपा में मुफ्त ¨सचाई-दवाई तथा मुफ्त पढ़ाई जैसी योजनाएं संचालित की थी लेकिन भाजपा सरकार महज लोगों को छलने का काम कर रही है। इस दौरान समाजवादी विजन संचालन के लिए बनी टीमों के लीडरों को सम्मानित भी किया गया।