खौल उठा खून और हर आंख में आंसू
पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस पर आत्मघाती हमले को लेकर कालीन नगरी भदोही में भी लोगों का खून खौल उठा। जनपद भर में जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। साथ ही देश के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर आवाज उठी।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस पर आत्मघाती हमले को लेकर कालीन नगरी भदोही में भी लोगों का खून खौल उठा। जनपद भर में जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। साथ ही देश के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर आवाज उठी। लोगों का कहना है कि आंतकी संगठन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके पश्चात पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पहुंचकर पुतला फूंका। इस दौरान पूरे दिन कामकाज ठप कर आक्रोश जताया। कहा कि पुलवामा में मौका परस्त पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, महासचिव बलराम पांडेय,स्वामीनाथ मिश्र, गोपीचंद तिवारी, सुधाकर पांडेय, हंसाराम शुक्ला, रामजीत पांडेय, अश्वनी मिश्रा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, डा. आनंद मिश्र, टीएन शुक्ल, रामेश्वर उपाध्याय, रत्नाकर पाठक, विधानचंद दुबे, विद्या सागर दीक्षित ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगी। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने हास्टल चौराहे पर आंतकवाद का पुतला फूंका। कहा कि एनआइए से जांच कराकर शहीद के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। रमेश यादव ददा, धीरेंद्र यादव, अवनीश यादव, धर्मराज यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में सपा नेता प्रमोद यादव के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से शोक व्यक्त किया गया। प्रवक्ता विनोद यादव, महेंद्र यादव, डा.घनश्याम दास गुप्ता, संतोष यादव आदि ने कहा कि सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, घनश्याम मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव आदि ने पुलवामा में जवानों पर हुए आत्मघाती हमला पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व ¨हदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पुलवामा आतंकी घटना की ¨नदा की। जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद जायसवाल, रामचंद्र पांडेय, कपूरचंद सेठ आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाल कल्याण समिति की ओर से भी पुलवामा में आतंकी घटना की ¨नदा की गई। अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव, दीपक कुमार रावत, आनंद कुमार दुबे ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
-----------
कांग्रेसजनों जताया आक्रोश, दी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्याक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन के नेतृत्व में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमला पर शोक व्यक्त किया गया। डा. देवेंद्रनाथ दुबे, सत्येंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश मिश्र, दीपक पांडेय आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अब इंतजार का समय खत्म हो गया। सरकार को आतंवादियों के साथ ही साथ पाकिस्तान का भी मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।