सुनीता के ग्रुप की रंगोली सबसे आकर्षक
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में सोमवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित गंगा निर्मलीकरण विषयक रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में सोमवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित गंगा निर्मलीकरण विषयक रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुनीता यादव के ग्रुप द्वारा सजाई गई रंगोली सबसे आकर्षक रही, जिसे पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह रवीना रावत के ग्रुप की रंगोली को द्वितीय व निधि दुबे ग्रुप की रंगोली को तीसरा स्थान मिला।
राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी तथा गंगा निर्मलीकरण की संयोजिका डॉ. कामिनी वर्मा ने प्रतिभाग कर रही छात्राओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही गंगा को निर्मल करने को लेकर चल रहे प्रयास पर प्रकाश डाला। गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. मनीषा ने प्रतियोगिता आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. रविन्द्र, डॉ. हेमन्त कुमार निराला थे। डॉ. नीलम सहित अन्य प्राध्यापक व छात्राएं थीं।