बंद पड़ा राजकीय नलकूप, किसान परेशान
डीघ विकास खंड क्षेत्र के बैरी गांव में लगा राजकीय नलकूप प्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 08:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : डीघ विकास खंड क्षेत्र के बैरी गांव में लगा राजकीय नलकूप प्रथम खराब होने से किसानों के सामने सिचाई की समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि नलकूप करीब दो वर्ष से मोटर की खराबी के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते किसान धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को निजी सिचाई संसाधनों से महंगे दर पर सिचाई करने को विवश होना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान नीरज पांडेय ने विभागीय अधिकारियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र नलकूप को चालू कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें