Move to Jagran APP

प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव का शुक्रवार की देर शाम मीरजापुर से प्रयागराज जाते समय जनपद सीमा ऊंज में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दशरथ यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:37 PM (IST)
प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव का शुक्रवार की देर शाम मीरजापुर से प्रयागराज जाते समय जनपद सीमा ऊंज में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दशरथ यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

loksabha election banner

स्वागत के बाद प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। चाहे उन्नाव कांड हो या फिर महिला उत्पीड़न की अन्य घटनाएं। महिलाएं, बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। किसानों को प्रदेश सरकार कोई सुविधा मुहैया नहीं करा पा रही है। आज गरीब जनता प्याज, लहसुन व आलू के लिए तरस रही है। इनके आसमान छूते दाम से लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। रोजगार के नाम पर युवा बेरोजगारों की फौज खड़ी की जा रही है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकनिर्माण मंत्री रहते हुए भदोही सहित पूर्वाचल के अन्य जिलों में अच्छी सड़कों व पुल का जाल बिछाया गया था। भाजपा सरकार उसकी मरम्मत तक नहीं करा पा रही है। स्वागत करने वालों में प्रसपा के जिलाध्यक्ष अकील अख्तर सिद्दीकी, रामलाल यादव, रेहान अहमद, लल्लू यादव, गोविदा यादव, घनश्याम पासी व अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.