समाज को एक सूत्र में पिरोने की जरूरत
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बुधवार को कोतवाली के पीछे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन किया गया। इस मौके पर आपसी सामंजस्य व एकता पर बल दिया गया। सह प्रांत संघचालक अंगराज ने लोगों को पवित्र पर्व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि खिचड़ी का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहा कि जिस प्रकार गुड़ व तिल मिलकर स्वादिष्ठ व्यंजन के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं ठीक उसी तरह उसी तरह समाज के हर वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर समरसता कायम करने की जरूरत है। कहा कि मां भारती की सेवा के लिए समरसता अत्यंत आवश्यक है।
जासं, भदोही : मकरसंक्रांति पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन किया गया। सह प्रांत संघचालक अंगराज ने कहा कि खिचड़ी का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिस प्रकार गुड़ व तिल मिलकर व्यंजन के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने समरसता भोज जैसे आयोजनों पर बल दिया। जिला कार्यवाहक अशोक, नगर संघ चालक गोविद, नगर कार्यवाहक पंकज, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, फूलचंद्र मौर्या, रामसहाय व डा. गिरीश मिश्रा आदि थे।