Move to Jagran APP

उत्पीड़न के बावजूद खामोशी महिलाओं की कमजोरी

स्टेशन रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति एवं वाटर एड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में आईं महिलाओं को लिग भेद घरेलू हिसा महिला अधिकारों संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री ऋचा सिंह ने कहा कि अक्सर महिलाएं घरेलू हिसा का शिकार होती हैं लेकिन अपने अधिकारों के प्रति जानकारी के अभाव में आवाज नहीं उठा पातीं। कहा कि यही उनके लिए अभिशाप साबित होता है। कहा कि हमारे देश में स्त्री को देवी का रूप माना जाता है लेकिन वहीं स्त्री अपने आस्तित्व को बचाने के लिए हर कदम पर संघर्ष कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:29 PM (IST)
उत्पीड़न के बावजूद खामोशी महिलाओं की कमजोरी
उत्पीड़न के बावजूद खामोशी महिलाओं की कमजोरी

जासं, भदोही : स्टेशन रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति एवं वाटर एड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिलाओं को लिग भेद, घरेलू हिसा और महिला अधिकारों संबंधित जानकारी दी गई। भाजपा नेत्री ऋचा सिंह ने कहा कि अक्सर महिलाएं घरेलू हिसा का शिकार होती हैं लेकिन अपने अधिकारों के प्रति जानकारी के अभाव में आवाज नहीं उठा पातीं। प्रोग्राम ट्रेनर संगीता मौर्या ने कहा की आज हम उस समाज का हिस्सा बन चुके हैं। कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेटी शिक्षित होगी तो वह अपने अधिकारों को प्रति स्वयं लड़ सकती है। इस दौरान वंदना पाल, कोमल अग्रहरि, सुरेश यादव व श्यामधर यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.