भूमि विवाद में भिड़े, महिला सहित सात घायल
थाना क्षेत्र के अमिलहरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई भिड़ंत में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी रामसनेही
जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिलहरा गांव में शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
गांव निवासी रामसनेही ¨बद तथा आशाराम ¨बद के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को सुबह एक पक्ष के द्वारा विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे लेकर शुरू हुई कहा सुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे का जमकर हुए प्रयोग में एक पक्ष से रामसनेही ¨बद, ¨वध्यवासिनी ¨बद, अशोक कुमार ¨बद, अजय कुमार व कुसुम देवी जबकि दूसरे पक्ष से आशाराम ¨बद तथा राजू ¨बद घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।