हॉट कुक्ड को नहीं जलेगा अलग चूल्हा
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले हाट कुक्ड के लिए अब अलग से चूल्हा नहीं जलाना पड़ेगा। अब परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मध्याह्व भोजन के साथ बनेगा। वहीं से बच्चों को भोजन दिया जाएगा। इसके लिए कन्वर्जन कास्ट व खाद्यान्न भी जारी कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले 'हाट कुक्ड' के लिए अब अलग से चूल्हा नहीं जलाना पड़ेगा। अब परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मध्याह्व भोजन के साथ बनेगा। वहीं से बच्चों को भोजन दिया जाएगा। इसके लिए कन्वर्जन कास्ट व खाद्यान्न भी जारी कर दिया गया है।
बाल विकास विभाग के अंतर्गत बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा व पोषक आहार देने उद्देश्य से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को हाट कुक्ड देने की व्यवस्था संचालित थी। इसका क्रियान्वयम आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से किया जा रहा था। हाट कुक्ड को तैयार करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना से जोड़ दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि हाट कुक्ड के लिए अक्टूबर का कंवर्जन कास्ट व नवंबर माह तक के लिए खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है। प्रत्येक बच्चा 70 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से भोजन (हाटकुक्ड) मिलेगा।