साजिदा फिर बनीं आशा संघ की अध्यक्ष
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी आशा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से साजिदा बेगम को दोबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई तो अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर अक्टूबर में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी आशा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से साजिदा बेगम को दोबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई तो अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर अक्टूबर में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
अन्य पदाधिकारियों में शीला सिंह-कार्यवाहक अध्यक्ष, कुसुम देवी, मीनू गुप्ता-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम श्रीवास्तव-उपाध्यक्ष, रेखा सिंह, विजय लक्ष्मी व सुमन बरनवाल-जिला मंत्री, सुनीता देवी, गीता देवी-उपमंत्री सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल है। चुनाव अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष गिरजा देवी आशा कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये देने, आशा कर्मी व संगिनी की मौत पर उनके आश्रितों को मृतक आश्रित के तर्ज पर नियुक्त करने, प्रोत्साहन राशि को खाते में भेजे जाने आदि मांगें उठाई। कहा कि यदि शासन ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अक्टूबर माह में आंदोलन किया जाएगा।