बलापुर के ग्रामीण होम क्वारंटाइन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में मुंबई से आये एक कोरोना संदिग्ध की होम क्वारंटाइन के दौरान मौत हो गई। जिसका स्वैब लेकर जांच को भेजने के बाद सभी ग्रामीणों को होम क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों के आवागमन पुलिस की निगरानी में हो रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक 12 मई को मुंबई से ट्रक से गांव आया था। 14 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में थर्मल स्क्रीनिग कराया था। जिसमें वह स्वस्थ मिला था। चिकित्सकों ने 21 दिनों के लिए होम क्वारण्टाइन की हिदायत थी।
जासं, सुरियावां (भदोही) : क्षेत्र के बलापुर गांव में मुंबई से आये एक कोरोना संदिग्ध की होम क्वारंटाइन के दौरान मौत हो गई। जिसका स्वैब लेकर जांच को भेजने के बाद सभी ग्रामीणों को होम क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों के आवागमन पुलिस की निगरानी में हो रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक 12 मई को मुंबई से ट्रक से गांव आया था। 14 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में थर्मल स्क्रीनिग कराया था। जिसमें वह स्वस्थ मिला था। चिकित्सकों ने 21 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन की हिदायत गई थी। बताया कि सोमवार की रात भोजन के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब तक कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पाली चौकी प्रभारी गुरुज्ञान चन्द्र पटेल ने संपर्क में आने वाले लोगों को पड़ताल किया। एंबुलेंस से सुरियावां सीएचसी ले जाकर उसका स्वैब लेकर पुलिस की निगरानी व परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।