डीएम-एसपी के साथ जवानों ने किया रूट मार्च
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबरन सिंह ने पुलिस बलों के साथ रविवार को रूट मार्च निकाल लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में भ्रमण कर गड़बड़ी करने वालों को ताकीद भी की।
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबरन सिंह ने पुलिस बलों के साथ रविवार को रूट मार्च निकाल लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में भ्रमण कर गड़बड़ी करने वालों को ताकीद भी की। चेताया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़क पर बगैर हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों के खिलाफ चालान कर कार्रवाई भी की। चेताया कि सड़क पर चलते समय हेलमेट जरूर लगाएं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के साथ नगर में रूट मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपसी भाइचारे के साथ पर्व को मनाएं।