गांव में हरियाली लाने का संकल्प
क्षेत्र के नेवादा रामापुर आयोजित गोष्ठी में गांव में हरियाली लाने का संकल्प लिया गया। अवकाश प्राप्त उप कृषि निदेशक ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो धरती के सम्पूर्ण जीव का अस्तित्व ़खतरे में पड़ जाएगा।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : क्षेत्र के नेवादा, रामापुर आयोजित गोष्ठी में गांव में हरियाली लाने का संकल्प लिया गया। अवकाश प्राप्त उप कृषि निदेशक ब्रह्मदेव उपाध्याय ने कहा प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो धरती के संपूर्ण जीव का अस्तित्व ़खतरे में पड़ जाएगा। भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका के सदस्य रामेंद्र उपाध्याय ने अंटार्कटिका में पिघलती ब़र्फ पर चिता जताई। हरितिमा संवर्धन के लिए प्रेरित किया। बताया कि गर्मी ओजोन का ह्रास अपेक्षाकृत ते•ाी से होता है। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। लालमणि, दिनेशमणि उपाध्याय, धर्मदेव, जयेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान मनीलाल आदि थे।
खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार : आशिनी फाउंडेशन की ओर से लक्ष्मणिया में पौधरोपण किया गया। प्रबंधक हिमांशु मिश्र ने कहा कि पौधे की पर्यावरण को संतुलित करने के प्रमुख साधन हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौध लगाना चाहिए। पौधरोपण से ही पर्यावरण संतुलित व स्वच्छ होगा। सूरज द्वीवेदी,प्रांशु द्वीवेदी ,रवि द्वीवेदी, सचिन मिश्र आदि थे।
---------
पौधरोपण व सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को भदोही वन प्रभाग की पौधशालाओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजगार सेवकों को पौधरोपण से लेकर सुरक्षा आदि को लेकर प्रशिक्षित किया गया। जोरई में आयोजित कार्यशाला में रेंजर अनिल कुमार पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने, खाद, बालू आदि मिलाकर गड्ढा भरने आदि की जानकारी दी। बताया कि पहली बारिश के बाद पौधरोपण किया जाता है। इसी तरह एकौनी नर्सरी पर वन दरोगा रिचेश मिश्रा, खेमईपुर नर्सरी पर रेंजर राजकुमार चांदना ने प्रशिक्षण दिया।