सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प
विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के कार्यों के परिचित कराते हुए कहा कि उन्होंने देश को संविधान देने का काम किया। इसके साथ ही वह हमेशा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम करते रहे। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर डा. अशोक त्रिपाठी, डा. चंद्रेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संतोष यादव, हरिश्चंद यादव, श्रवण कुमार गुटगुटिया आदि थे।