गर्मी में रमजान, फिर भी किया मतदान
एक तरफ भीषण गर्मी के बीच माहे रमजान मुसलमानों की अग्नि परीक्षा ले रहा है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का महापर्व। पहली बार रमजान में चुनाव होने के कारण लोगों को दोहरी परीक्षा से गुजरना पड़ा है। बावजूद इसके लोकतंत्र के हवन में आहूति डालने में लोगों ने कोई कोताही नहीं बरती। अधिकतर रोजेदार ने सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस दौरान 10 बजते बजते 70 फीसद लोग वोट डालकर अपने अपने घरों को लौट गए। मौसम के तल्ख तेवर के चलते इस बार रोजेदारों को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है
जासं, भदोही : गर्मी में रमजान पड़ा है, इसी बीच रोजेदारों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकतर रोजेदार सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक 70 फीसद लोग वोट डालकर घर लौट गए। रोजेदार भोर में साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक करीब 15 घंटे बिना दाना-पानी गुजार रहे हैं। नगर के ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज, एमए समद इंटर कालेज, पीरखानपुर स्थित मदरसा मदीनतुल इल्म, पंचभैया स्थित मदरसा प्राइमरी इस्लाह, नुरखानपुर स्थित मदरसा तालिमुल जदीद, नईबाजार स्थित मदरसा फैजुल उलूम, दरोपुर स्थित सुधा देवी इंटर कालेज सहित अन्य केंद्रों पर सुबह सात से 10 बजे तक लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि 10 बजे के बाद भीढ़ छंटने लगी थी। कजियाना निवासी मो. खालिद, बुद्धू और शमशाद करीमी ने बताया कि वह सुबह ही बूथ पर पहुंचे गए थे। जुलेखा बेगम, नरगिस, सुहाना बानो व रेशमा आ ने भी इसी समय ही मतदान किया।