बारिश व कोहरे ने बढ़ाई ठंड, बढ़ी दिक्कत
बदले मौसम के साथ शुक्रवार को तेज सर्द हवाओं संग हुई बारिश के संग पड़े भीषण कोहरे ने ठंड व गलन में इजाफा कर दिया है। असामयिक बारिश व कोहरे को देख जहां किसानों की ¨चता बढ़ गई है। वहीं जाती हुई ठंड के वापस आने से गरीब परिवारों के लिए भी संकट खड़ा होते दिख रहा है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : बदले मौसम के साथ शुक्रवार को तेज सर्द हवाओं संग बारिश और कोहरे ने ठंड व गलन में इजाफा कर दिया है। बारिश व कोहरे को देख किसानों की ¨चता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ व किसानों का मानना है कि बारिश व कोहरा दलहन-तिलहन फसल के लिए नुकसानदेह है। बालियां लेती गेहूं की फसल भी गिरी तो पैदावार प्रभावित होगा। हालांकि पिछेती गेहूं के लिए बारिश को लाभकारी माना जा रहा है।
करीब एक पखवारे से मौसम पूरी तरह सामान्य हो गया था। दिन में धूप के साथ ऐसा महसूस हो रहा था कि ठंड समाप्त होने वाली है। लोग दिन में में गर्म कपड़ों को पहनने से परहेज करने लगे थे। हालांकि एक बार फिर से मौसम ने पूरी तरह करवट ले लिया। शुक्रवार को दिन व रात में भी कई बार हल्की बारिश हुई तो आधी रात के बाद कोहरा छा गया। बारिश व कोहरे के चलते बढ़ी ठंड से जन-जीवन बेहाल हो उठा है। शनिवार को सुबह देर तक छाए रहे घने कोहरे के चलते राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह आठ बजे तक वाहन हेडलाइट के सहारे चलते देखे गए। उधर तेज हवा संग हुई बारिश से फूल व फलियां ले चुकी सरसों, चना व मटर की फसल को लेकर किसान ¨चतित हैं। किसान व कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि बादलयुक्त मौसम से सरसों में माहों रोग का खतरा बढ़ता है। इसके साथ ही गेहूं की जो फसल बालियां ले चुकी हैं यदि व बारिश के साथ चलने वाली तेज हवा से गिरी तो पैदावार प्रभावित होगी।