Move to Jagran APP

भड़का जनाक्रोश, 72 घंटे बाद चेता नगर प्रशासन

लगातार हो रही बारिश के बीच 72 घंटे से गहरी नींद में खर्राटा ले रहे ज्ञानपुर नगर प्रशासन के खिलाफ आखिरकार रविवार को जनाक्रोश भड़क उठा। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने दुर्गागंज तिरमोहनी पर चौकी रखकर जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:18 PM (IST)
भड़का जनाक्रोश, 72 घंटे बाद चेता नगर प्रशासन
भड़का जनाक्रोश, 72 घंटे बाद चेता नगर प्रशासन

जागरण संवाददाता,ज्ञानपुर(भदोही): लगातार हो रही बारिश के बीच 72 घंटे से गहरी नींद में खर्राटा ले रहे ज्ञानपुर नगर प्रशासन के खिलाफ आखिरकार रविवार को जनाक्रोश भड़क उठा। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने दुर्गागंज तिरमोहनी पर चौकी रखकर जाम लगा दिया। इस बीज अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब छह घंटे तक जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। व्यवसायी ईओ और चेयरमैन को बुलाने की मांग पर अडिग रहे। मौके की नजाकत भांपते हुए कोई नहीं आया। आक्रोश को देखते हुए नगरीय प्रशासन की नींद खुल गई। उनके खास रहे ठेकेदार गिरते- पड़ते मौके पर पहुंचकर जल निकासी में जुट गए।

loksabha election banner

व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि अकेले दुर्गागंज त्रिमुहानी से जल निकासी के लिए दो बार में डेढ़ करोड़ खर्च किया गया है। इसके बाद भी जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई। तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है लेकिन न तो अधिशासी अधिकारी मौके पर आए और न चेयरमैन। दो दर्जन से अधिक दुकानदारों का हजारों का सामान नष्ट हो गया। हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है। पानी भरने से दुकानदारों का आए दिन सामान नष्ट हो जाते हैं। चेताया कि जब तक पानी नहीं निकालने की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक सड़क जाम कर प्रदर्शन करते रहेंगे। दुकानदारों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही एक दूसरे के मोबाइल फोन घनघनाने लगे। नगरीय प्रशासन भी हरकत में आ गया। वरिष्ठ लिपिक कमलेश श्रीवास्तव और अन्य कर्मचारी जल निकासी में जुट गए। किसी तरह पाइप लगाकर ज्ञानसरोवर में पानी गिराया गया। देर शाम तक तिराहे पर जल जमाव खाली नहीं हो सका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.