आधुनिक तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन
जासं चौरी (भदोही) कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजनान्तर्गत चल रहे दो दिवसीय कृषक गोष्ठी में किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने व नए कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया गया। कहा कि आधुनिक तकनीक से उत्पादन में वृद्धि होगी।
जासं, चौरी (भदोही) : कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजनान्तर्गत चल रहे दो दिवसीय कृषक गोष्ठी में किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने व नए कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया गया। कहा कि आधुनिक तकनीक से उत्पादन में वृद्धि होगी।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने औद्यानिक फसलों में ड्रिप रेनगन एवं स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर सिस्टम से सिचाई करने पर जोर दिया। साथ ही उपयोग की विधि बताई। महेंद्रनाथ तिवारी ने कलमी पौधों के उत्पादन, प्रबंधन तथा आम आंवला, अमरूद, अनार, बेल, बेर में ड्रिप सिस्टम के उपयोग के बारे में बताया। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्रदेव दुबे ने कम जल खर्च करके अधिक पोषक तत्व पौधों को देने की विधि पर प्रकाश डाला। उप कृषि निदेशक अरबिद कुमार सिंह ने विभाग की संचालित योजनाओं व लाभ हासिल करने के बारे में जानकारी दी। अवधेश मिश्रा, सुबास बिद सहित बड़ी संख्या में किसान थे।