गांव को कराया गया सैनिटाइज
लॉकडाउन में गांव और नगरीय क्षेत्रों को सैनिटाइज और साफ- सफाई कराने के लिए शासन की ओर से निर्देशित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : लॉकडाउन में गांव और नगरीय क्षेत्रों को सैनिटाइज और साफ- सफाई कराने के लिए शासन की ओर से निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को ज्ञानपुर विकास खंड के गोपीपुर में गांव में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही जल निकासी के लिए बनी नाली व गड्ढों में ब्लीचिग का छिड़काव भी किया गया। नगर से सटे गांव के पसियान बस्ती सहित अन्य मजरों को सैनिटाइज किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्राम प्रधान पिकी मालवीय ने कहा कि गांव में कोरोना के फैलाव को रोकने व संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजधर सरोज, सुभाष मालवीय, नंदलाल, विष्णु दुबे आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें