संतान की दीर्घायु को व्रती आज रहेंगी गणेश चौथ
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पुत्र की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए महिलाओं द्वारा रख
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पुत्र की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाले व्रत पर्व गणेश चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार की पूर्व संध्या पर नगर व बाजारों में खरीदारी को भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए अमरूद का भाव सिर चढ़कर बोला। मौके को भुनाते हुए फल विक्रेताओं ने सेब के भाव पर अमरूद की बिक्री की।
भादों कृष्ण पक्ष की चौथ तिथि को पड़ने वाले गणेश चौथ पर महिलाएं पुत्र की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर देर शाम चंद्रमा का दर्शन करके विधि-विधान से पूजन करती हैं। पंचोपचार पूजन व चंद्रमा का पूजन के पश्चात श्रीगणेश को नैवैद्य में लड्डू, काला तिल, गुड़ तथा ऋतु (मौसमी) फल के साथ भोग समर्पित करती हैं। गुरुवार को चाहे वह जिला मुख्यालय नगर ज्ञानपुर रहा हो या फिर गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, खमरिया आदि नगर व बाजार। हर जगह खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। पर्व पर चढ़ने वाले अमरूद का चढ़ा रहा। 80 से 100 रुपये प्रति किलो अमरूद की बिक्री की गई। फल रुपये प्रति किलो
अमरूद 80 से 100
सेब 80 से 100
अनार 80 से 90
संतरा 80
किन्नू 60
पपीता 30 से 40
केला 40 रुपये दर्जन
स्ट्राबेरी 100 डब्बा
अंगूर 100
आम 300
खरबूजा 100
तरबूज 40
किवी 100 पांच पीस
चीकू 80