सौ वाहनों में लगाया पोर्टेबल हैंड वाशिग यूनिट
सामाजिक संगठन वाटर एड इंडिया गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रूप व जिला प्रशासन एवं संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नेशनल तिराहे इंदिरा मिल चौराहा सहित अन्य टैक्सी स्टैंडों पर खड़े आटो में पोर्टेबल हैंड वाशिग यूनिट लगाया गया। इस दौरान लोगों को महामारी से बचाव के लिए समय समय पर हाथ धोने व सैनिटाइज करने के प्रति प्रेरित किया गया। संस्था के परियोजना समंवयक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 14 जून से नि शुल्क अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान वाहनों में 500 पोर्टेबल हैंड वॉशिग यूनिट लगाया जा चुका है। कहा कि इसका लाभ यात्रियों के साथ साथ चालकों को भी मिल रहा है। बुधवार को अलग अलग स्थानों पर सौ आटो में वाशिग यूनिट लगाया गया।
चित्र 40
जागरण संवाददाता, भदोही : वाटर एड इंडिया गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रूप व जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को नेशनल तिराहा व इंदिरा मिल चौराहा सहित कई टैक्सी स्टैंडों पर खड़े आटो रिक्शा में पोर्टेबल हैंड वाशिग यूनिट लगाई गई। लोगों को महामारी से बचाव के लिए हाथ धोने व सैनिटाइज करने के लिये भी प्रेरित किया। परियोजना समन्वयक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 14 जून से नि: शुल्क अभियान शुरू किया गया था। 500 यूनिट लगा दिया गया है। इस मौके पर सुनील पांडेय, वंदना, नायब धावक, राघवेंद्र, श्यामधर, सुरेश व रेनू सोनी आदि थे।