नाबालिग को भगाने का आरोपित गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया।
जासं, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया।
किशोरी के पिता मुंबई में कोई काम करते थे। वह भी वहां साथ रहती थी। कुछ माह पहले उसे घर भेज दिया गया था। जहां से वह गत 26 मई को गायब हो गई थी। दादा ने उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। तलाश में लगी पुलिस ने उसे सहित भगाने के आरोपित अजय हरिश्चंद्र शिरके, निवासी ट्रांडिस्ट कैंट, धोबी घाट वकोला, सांताक्रूज मुंबई को उसके मुंबई स्थित कंपनी से गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चंद्रशेखर सिंह,सफरूद्दीन खां व कांस्टेबल प्रियंका शामिल थीं।