पौधा लगाएं, पृथ्वी और पर्यावरण बचाएं
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) विश्व पृथ्वी दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस विश्व पृथ्वी दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान खरगपुर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम पौधारोपण पर पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया दौरान खरगपुर मे
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विश्व पृथ्वी दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान खरगपुर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम पौधारोपण पर पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जुटे लोगों ने अमरूद सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया। कहा कि आज लोग चंद स्वार्थपूर्ति के लिए हरे पेड़ों की कटाई करने में लगे हैं। जबकि इससे भविष्य को लेकर खतरा खड़ा हो रहा है। लोग सचेत नहीं हुए तो शुद्ध हवा, पानी तक के लिए तरसेंगे। कहा कि अधिकाधिक पौधारोपण करके ही न सिर्फ धरती की हरियाली को वापस लाया जा सकता है बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित व संतुलित किया जा सकता है। इस मौके पर अभिषेक मालवीय, प्रवीण कुमार व अन्य थे।