विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीपा पुल को अभी और करना होगा इंतजार

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 04:07 PM (IST)

जागरण संवाददाता लालानगर (भदोही) रामपुर गंगा घाट पर बनने वाले पीपा पुल के लिए अभी और इ

पीपा पुल को अभी और करना होगा इंतजार
पीपा पुल को अभी और करना होगा इंतजार

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : रामपुर गंगा घाट पर बनने वाले पीपा पुल के लिए अभी और इंतजार करना होगा। पीपा पुल का निर्माण कार्य थम गया है। गंगा में जल का दायरा बढ़ने पर करीब 25 पीपा कम हो गए हैं। पीपा उपलब्ध क राने के बजाय अब विभाग के अधिकारी जलस्तर कम होने के इंतजार में हैं। इसके चलते आम जनता को पीपा पुल की सुविधा फिलहाल जल्द मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है। इससे जनपद वासियों को गंगा पार के क्षेत्रों में जाने की सुविधा मिल जाती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीपा पुल निर्माण से जनपद से मध्य प्रदेश की दूरी करीब 30 किलोमीटर तक कम हो जाती है। बारिश के मौसम के बाद जलस्तर कम होने पर पुल का निर्माण कराया जाता है। इस बार रह-रहकर जलस्तर घटता व बढ़ता रहा। इससे पिछले दिनों शुरू हुए पुल का निर्माण कार्य दो बार स्थगित करना पड़ा। छठ पूजा के एक दिन पहले जलस्तर अचानक एक बार फिर बढ़ जाने व तेज लहर से जोड़े गए पीपा की दिशा बदल गई थी। हालांकि अब बीच गंगा तक पीपा जोड़ने का काम कर लिया गया है, लेकिन जलस्तर का दायरा ज्यादा होने से पीपा की कमी निर्माण की राह में बाधक बन चुकी है। मौजूदा समय के पानी के दायरे को देखते हुए अनुमानित 25 से अधिक पीपा कम पड़ सकता है। जल्द पीपा की व्यवस्था न की गई तो पुल निर्माण में बिलंब हो सकता है। घाट पर कार्य देख रहे मेठ रामदुलार ने बताया कि पीपा पुल के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पीपा की व्यवस्था होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।