नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरे लोग
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भदोही उतर पड़ा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में शनिवार को आयोजित लोक जागरण पदयात्रा में शामिल होने के लिए जनपद के कोने-कोने से समर्थकों की भीड़ हाथ में तिरंगा झंडा और
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भदोही उतर पड़ा। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में शनिवार को आयोजित लोक जागरण पदयात्रा में शामिल होने के लिए जनपद के कोने-कोने से समर्थकों की भीड़ हाथ में तिरंगा झंडा और तुम पंथवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे का नारा लगाते हुए पहुंच रहे थे। देखते ही देखते मैदान समर्थकों से पट गया। दोपहर बाद निकली पदयात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। बर्फानी ग्रुप की ओर से निकाला गया तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। समर्थकों पर नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सीएए के समर्थन में लोगों का जुनून इस कदर था कि तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारे के साथ उनके कदम तनिक भी नहीं रुके। जिला प्रभारी संजय राय, सांसद रमेशचंद बिद, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में दोपहर बाद तिरंगा यात्रा विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज से निकाली गई। यात्रा राजापार्क, कोतवाली और प्रोफेसर कालोनी होते हुए फिर मैदान में पहुंच गई। यहां पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि एवं जनपद प्रभारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संसद के दोनों सदनों से पूर्ण बहुमत से पारित हो गया है। राष्ट्रपति की स्वीकृति पर लागू भी कर दिया गया। इस कानून से भारत के नागरिक वह चाहे जिस भी धर्म, संप्रदाय, पंथ, विचारधारा का हो उसकी नागरिकता को किसी भी प्रकार से कोई भी क्षति नहीं होनी है। यह अधिनियम केवल नागरिकता देने के लिए बना है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाकर हिसा करवा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय,पूर्व अध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी टंकी, रमेश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, प्रदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंडल सोनकर, नागेंद्र सिंह, सुधांशु मिश्र आदि थे।
---------------
पुष्प वर्षा कर किया जुलूस का स्वागत
- नगर पंचायत ज्ञानपुर में जुलूस में शामिल समर्थकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। बर्फानी ग्रुप की ओर से निकले तिरंगा यात्रा ने जुलूस में चार चांद लगा दिया था। नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य की ओर से इस तिरंगा यात्रा की अगुआई की जा रही थी। नगर में साफ-सफाई आदि का व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से दूसरे देश में प्रताड़ित लोगों को नागरिकता मिलेगी। इस मौके पर पूर्व महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी, पवन मालवीय, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता खन्ना, सपना दुबे, रेनू पांडेय, सुनील मिश्र, दीपक मिश्र, शैलेंद्र दुबे टुन्ना, पप्पू तिवारी, जेपी सिंह आदि थे।