एक माह से धान खरीद ठप, किसान नाराज
जागरण संवाददाता सीतामढ़ी (भदोही) डीघ विकास क्षेत्र के किसान सेवा सहकारी समिति नारेपार
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही) : डीघ विकास क्षेत्र के किसान सेवा सहकारी समिति नारेपार कटरा में एक माह से धान खरीद ठप है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। केंद्र प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि धान क्रय के बाद गोदाम पूर्ण रूप से भरा है। मिलर धान का उठान नहीं कर रहे हैं। वहीं किसान एक माह से खरीद को लेकर केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उच्चाधिकारी भी समस का समाधान नहीं कर रहे हैं। चेतावनी दी मंगलवार से खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान केंद्र पर धरना शुरू कर देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें