विपक्षियों ने दिखाई ताकत पर नहीं मिला जनसमर्थन
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के भारत बंद का असर जनपद में मिलाजुला रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दुकानों को बंद कराया गया। आरोप लगाया कि डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के भारत बंद का असर जनपद में मिलाजुला रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दुकानों को बंद कराया गया। आरोप लगाया कि डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। गरीबों की कमर टूट जा रही है। इस दौरान बग्घी पर सवार होकर विरोध जताया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी तीनों तहसीलों में प्रदर्शन कर भारत बंद का समर्थन किया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ पूरे जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराई। इस दौरान नगर के दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर सुरेश उपाध्याय, जगदीश पासी, अनुपम आनंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: नगर में भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में बग्घी पर सवार होकर नगर में भ्रमण किया। माबूद खां और नगर अध्यक्ष संतोष ¨सह बघेल के नेतृत्व में निकले कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के सदर मोहाल, पश्चिम मोहाल, अंजही मोहाल, मीरजापुर रोड, खरहट्टी मोहाल, राजमार्ग होते हुए मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर लल्लन मिश्रा, बबलू खान आदि थे।
औराई प्रतिनिधि के अनुसार: बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन के नेतृत्व में डीजल-पेट्रोल में मूल्यवृद्धि के परिणामस्वरूप घरेलू वस्तुओं में मूल्य वृद्धि के विरोध में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। दुकानों को बंद कराकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। गरीबों की कमर टूट जा रही है और केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं से बेखबर है। इस मौके पर दीनानाथ दुबे, सुरेशचंद मिश्र, लक्ष्मी चौबे, नागेश पांडेय, शिवधारी शुक्ल, दलजीत मिश्र, संजय जायसवाल आदि थे।
- पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित भारत बंद के तहत कार्यकर्ताओं ने माधो¨सह तिराहे के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुरेश प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार का गरीबों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।