बरामद एके 47 और पिस्टल के मामले में पूर्व विधायक के बेटे विष्णु की रिमांड मंजूर
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही)
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 10:57 PM (IST)
बरामद एके 47 और पिस्टल के मामले में पूर्व विधायक के बेटे विष्णु की रिमांड मंजूर
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साबिहा खातून की अदालत में शनिवार को पेश किया गया। पेट्रोल पंप से बरामद एके 47 और विदेशी पिस्टल के मामले में रिमांड मंजूर कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। असलहा बरामदगी के मामले में सोमवार को सुनवाई की जाएगी।
सामूहिक दुष्कर्म एवं रिश्तेदार की फर्म हड़पने के मामले में आरोपित विष्णु मिश्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। उसके बताए गए कौलापुर स्थित प्लांट और अमवां स्थित पेट्रोल पंप पर छानबीन की गई थी। पेट्रोल पंप से एके- 47, विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें