गोपीगंज नगर पालिका का बनेगा नया कार्यालय, बजट भी हुआ जारी
गोपीगंज नगर पालिका के लिए नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए शासन ने 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए ...और पढ़ें

गोपीगंज नगर पालिका को मिला नया कार्यालय भवन, 2.40 करोड़ रुपये का बजट जारी।
HighLights
गोपीगंज नगर पालिका के लिए नया कार्यालय बनेगा।
शासन ने 2.40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
बड़े शिवधाम मंदिर के पास जमीन चिन्हित हुई।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। गोपीगंज नगर पालिका का नर्या कार्यालय बनेगा। शासन ने इसके लिए 2.40 रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के साथ पालिका की ओर से बड़े शिवधाम मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन को कार्यालय के लिए चिन्हित कर लिया गया है। लगभग 50 साल पुराने कार्यालय के स्थान पर नए निर्माण की मांग हो रही थी। शासन ने इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को जिम्मेदारी दी है।
गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय चार कमरों में संचालित है। ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड पर स्थित पालिका कार्यालय में ठीक तरह से कर्मचारियों को भी बैठने की जगह नहीं है। पार्किंग की न तो व्यवस्था है न ही कोई सुविधा। वहीं भवन भी जर्जर भी हो चुका है। इससे पालिका के कामकाज प्रभावित होते हैं। बोर्ड की बैठक में काफी परेशानी होती है। नगर पालिका की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा था। इस पर स्वीकृति मिल गई है।
नए कार्यालय में अध्यक्ष का अलग कार्यालय होता तो कर्मचारियों के लिए अलग। ईओ व जेई के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे साथ ही एक सभागार होगा जिसमें सभी सदस्य एक साथ बैठक कर सकें। परिसर में वाहन पार्किंग, पेयजल टेंकर व अन्य वाहन आ सकेंं, ऐसी व्यवस्था होगी। अपर जिलाधिकारी व निकाय नोडल शुुभांगी शुक्ला ने बताया कि शासन से नव निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द की निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।