बदलते परिवेश में धार्मिक संस्कारों का ज्ञान जरूरी
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बरही के अवसर पर नगर के खरहटटी मोहाल में बालगोपाल ग्रुप के तत्वाधान में मटकी फोड़ एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में बच्चों द्वारा धर्म से जुड़ा आयोजन किया जाना बहुत ही पुनीत कार्य है। बच्चों को दिए गए अच्छे संस्कारों का ही परिणाम ये धार्मिक आयोजन है।
जासं, गोपीगंज (भदोही) : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बरही के अवसर पर नगर के खरहटटी मोहाल में बालगोपाल ग्रुप के तत्वाधान में मटकी फोड़ एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में बच्चों द्वारा धर्म से जुड़ा आयोजन किया जाना बहुत ही पुनीत कार्य है। बच्चों को दिए गए अच्छे संस्कारों का ही परिणाम ये धार्मिक आयोजन है। कार्यक्रम में इलाहाबाद से आई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कलाकारों ने किया। इस दौरान तमाम ग्रुप ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों के बीच कांटे का मुकाबला कई राउंड में चला। जहां डांस प्रतियोगिता में रेड स्पाइडर डांस एकेडमी की छात्रा इशिका गुप्ता को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। वही छवि गुप्ता को द्वितीय एवं प्रथम अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में कृष्णा ग्रुप, कान्हा ग्रुप, गो¨वदा ग्रुप सहित अन्य कई ग्रुपों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया गया। मौजूद लोगों ने ग्रुप के बच्चों का बराबर उत्साहवर्धन किया अंतत: कृष्णा ग्रुप में दही हांडी मटकी को फोड़ कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान मुस्कान जायसवाल, रानी, अंजलि, विवेक, मोनू, शिवानी, चुनमुन, अभिनव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए थे। कार्यक्रम के दौरान मां काली का, कृष्ण सुदामा की जीवन झांकी, शिव-पार्वती का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कलाकारों ने वाहवाही लूटी। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति बनी रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण आकाश मोदनवाल और प्रतीक जायसवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सभासद आनंद मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, शैलेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पालिका अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।