मरीजों की भीड़ से पटा अस्पताल
तापमान चरम होने के साथ ही अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बढ़ी मरीजों की तादात से पूरा प्रबंधन परेशान रहा। सभी बेड फुल होने के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर उपचार करने को चिकित्सक विवश हो उठे।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : तापमान चरम होने के साथ ही अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बढ़ी मरीजों की तादात से पूरा प्रबंधन परेशान रहा। सभी बेड फुल होने के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर उपचार करने को चिकित्सक विवश हो उठे।
इमरजेंसी में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों का तांता लगा रहा। डायरिया के मरीजों समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अस्पताल के सभी बेड फुल थे। इसके अलावा बेड खाली न होने पर एक बेड पर दो मरीज भी भर्ती पाए गए। पिछले तीन दिनों से तापमान 44 डिग्री की वजह से लू का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। उपचार के लिए सुबह आठ बजते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप