शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
इलाहाबाद के सोरांव के पास हुए सड़क हादसे में आशीष ¨सह की मौत के बाद शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे कटरा में शोक छा गया। जो जिधर सुनता उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करता।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : इलाहाबाद के सोरांव के पास हुए सड़क हादसे में आशीष ¨सह की मौत के बाद शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे कटरा में शोक छा गया। जो जिधर सुनता उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करता।
स्थानीय नगर के महेंद्र कटरा निवासी आशीष ¨सह अहमदाबाद गुजरात में एमआर की नौकरी करता था। दीपावली पर अवकाश होने के कारण घर आया हुआ था। दीपावली के दिन उसके मामा ने फोनकर लखनऊ बुलाया था। वह अपने साथी विभोर ¨सह के साथ लखनऊ से गुरुवार को बाइक लेकर घर आ रहा था। सोरांव के पास बाइक खराब हो गई। सड़क की पटरी पर बाइक को ठीक करने लगा इसी बीच सब्जी लदा मालवाहक जोरदार टक्कर मार दिया। इससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। थी जबकि विभोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को सुबह शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।